पूर्णिया: पूर्णिया जदयू के जिला प्रवक्ता प्रदीप कुमार मेहता ने प्रेस जारी कर कहा कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पूर्णिया जदयू के तेजतर्रार जिलाध्यक्ष राकेश कुमार के कुशल नेतृत्व में पूर्णिया जिले के सभी 14 प्रखंडों में देश के महान समाज सुधारक, भारत रत्न, गरीब, शोषित वंचित समाजों की अधिकारों की लडाई लडने वाले और अधिकार दिलाने वाले भारत संविधान के निर्माता बाबासाहेब डा भीम राव अंबेडकर जी का 132वीं जयन्ती समारोह जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में जाकर खास कर गरीबों के बस्ती जाकर बाबासाहेब ने जो शिक्षा की ललक गरीब मजदूर शोषित वंचित समाज को देना चाहते थे, आज उनके अधूरा सपना को साकार बिहार के विकास पुरुष माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे है पूरा। इसी संदेश को लेकर जदयू के समर्पित कार्यकर्तागणों ने बड़ी उत्साहित के साथ जदयू के सभी सम्मानित प्रखंड अध्यक्षगण और पंचायत अध्यक्षगणों ने बड़ी धूम धाम और बैंड तथा डोल नगारे और डीजे के साथ अपने-अपने गाँव में बाबासाहेब का जयन्ती मनाई। इसी दोराण सभी गरीब शोषित वंचित समाज के लोगो ने संकल्प लिया कि संविधान बचाओ- देश बचाओ, लोकतंत्र के दुश्मनों से सावधान।
जो संविधान की बात करेगा वही देश पर राज करेगा। इसके लिए मै सबसे पहले जदयू के सभी प्रखंड अध्यक्षों में रूपौली प्रखंड अध्यक्ष संजय मंडल, जलालगढ प्रखंड अध्यक्ष संतोष विश्वास, और बनमनखी नगर परिषद अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता तथा ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र मंडल ,के नगर प्रखंड अध्यक्ष उदय शुक्ला, नगर प्रखंड अध्यक्ष सचिन मेहता,भवानीपूर प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर,डगरवा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार दरवे, धमदाहा प्रखंड अध्यक्ष शम्भु जायसवाल, पूर्णिया पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शिव कुमार सिंह ,बी.कोठी प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल के साथ साथ कसबा, बायसी ,अमौर बैसा के भी प्रखंड अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्र में रोजा रहते हुए भी बाबासाहेब डा भीम राव अंबेडकर जी की 132वीं जयन्ती समारोह बड़ी धूम धाम से मनाए। इसके लिए मै सभी सम्मानित प्रखंड अध्यक्षगण और पंचायत अध्यक्षगण को सफल आयोजन करने के लिए दिल से आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद पात्र है।
