PURNIA NEWS : अमौर -मध्य विद्यालय खरहिया में प्रधानाध्यापक ब्रह्मदेव मंडल के नेतृत्व में बाल संसद एवं मीना मंच का गठन किया गया। बाल संसद का गठन बच्चों को लोकतंत्र की चुनावी प्रक्रिया से परिचित कराने के लिए किया जाता है। बाल संसद का कार्यकाल 1 साल का होता है। बाल संसद के लिए प्रधानाध्यापक किसी एक शिक्षक को संयोजक नियुक्त करते हैं। बाल संसद में शिक्षा मंत्री एवं उप शिक्षा मंत्री के पद पर किसी छात्रा का चुनाव किया जाता है। बाल संसद के जरिए बच्चों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी जाती है ।बाल संसद के जरिए बच्चों को मानव अधिकार अभ्यास के बारे में जानकारी दी जाती है।वहीं बच्चों में नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना। बच्चों में जीवन कौशल का विकास करना ।
विद्यालय की गतिविधियों और प्रबंधन में बच्चों की भागीदारी बढाना। विद्यालय को साफ सुथरा ,सुरक्षित और आनंददाई रखना शिक्षा देना है। प्रधानाध्यापक ब्रह्मदेव मंडल एवं अन्य शिक्षकों सहित विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सचिव एवं अन्य ग्रामीणों के समक्ष प्रधानमंत्री पद पर वसुंधरा कुमारी ,उप प्रधानमंत्री पद पर जहां नसर दोनों वर्ग अष्टम, शिक्षा मंत्री अजीज अंसारी वर्ग 7, उप शिक्षा मंत्री शिवानी कुमारी वर्ग 6 एवं मीना मंच का गठन किया गया ।जिसमें मीणा मंत्री पल्लवी कुमारी वर्ग 8, उप मिणा मंत्री नाजिया बेगम वर्ग 8, सुगम कर्ता शिक्षक सीमा कुमारी आदि का सर्व सम्मति से चयन किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक ब्रह्मदेव मंडल, वरीय शिक्षक पंकज कुमार विश्वास, फोकल शिक्षक दिवाकर कुमार विश्वास, राघव चंद्र विश्वास, मो आसिफ आलम, मणि कुमार झा, मोहम्मद जफर हुसैन, मोहम्मद तौकीर अहमद, सुगम कर्ता शिक्षक सीमा कुमारी, शिखा कुमारी एवं विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष द्रोपदी देवी, सचिव चुन्नी खातून सहित ग्रामीण उपस्थित थे।