पूर्णिया: PURNIA NEWS पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा शनिवार को दिल्ली-प्रवास से लौटकर लोकसभा क्षेत्र के बिभिन्न क्षेत्र का दौरा कर उन शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त किया जिनके परिजनों का हाल में ही अलग-अलग कारणों से निधन हो गया था। श्री कुशवाहा के नगर प्रखण्ड के जगनी पंचायत के सौरहा गांव में स्व सदानंद मेहता के शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया। गौरतलब है कि 31 जुलाई को सदानंद मेहता और उनकी पत्नी मणिमाला देवी का गोकुलपुर में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। श्री कुशवाहा ने कहा कि कभी-कभी ईश्वर की मर्जी भी अचरज भरे होते हैं और ऐसी दुर्घटनाएं परिजनों के लिए ताउम्र दर्द देती रहती है।
इससे पूर्व श्री कुशवाहा जगैली निवासी रंजीत जायसवाल के आवास पर भी गए जहां उनके दादा जी का निधन हो गया था। वहीं, केनगर प्रखण्ड के प्राण पट्टी चंडी राय टोला निवासी और जेडीयू के नेता रामकुमार सिंह के घर भी गए और परिजनों से मिल शोक प्रकट किया। हाल ही में श्री सिंह की भाभी का निधन हो गया था। इस क्रम में श्री कुशवाहा चंपानगर चौक और सौराहा चौक पर भी स्थानीय लोगों से मिलकर संवाद किया। इस मौके पर हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव,नगर जेडीयू जिलाध्यक्ष अबिनाश सिंह,सुनील मेहता, मुखिया मंगल ऋषि, मनोज मेहता, संजय महलदार, मदन ऋषि, राजेश मोदी, मनोहर मेहता, शिवनारायण मेहता, नवीन मण्डल, दयानंद मेहता, रूपेश कुमार आदि मौजूद थे।