पूर्णिया: PURNIA NEWS पूर्णिया के मधुबनी स्थित जय प्रकाश कॉलोनी में महिला मंच द्वारा सावन माह का उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया। मंच की अध्यक्ष श्रीमती ममता झा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने ड्रेस कोड के साथ झूमते हुए सावन के महीने का आनंद लिया। कार्यक्रम में ममता झा ने सावन माह की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदू धर्म में इस महीने का विशेष महत्व है क्योंकि यह भगवान शिव का प्रिय मास है। नीतू झा ने भगवान शिव को देवों के देव महादेव बताते हुए कहा कि सावन में सोमवार को शिव पूजा करने से भक्तों पर उनकी कृपा बनी रहती है।
निशा मिश्रा ने महादेव को आशुतोष कहते हुए इसका अर्थ समझाया कि वे तुरंत प्रसन्न होने वाले देवता हैं। शीलू सिंह ने बताया कि सावन मास में शिव की भक्ति करने से जीवन में कोई कष्ट नहीं होता है। इस अवसर पर ममता झा, रानी झा, विनीता झा, नीतू झा, निशा मिश्रा, शीलू सिंह, अंजू सिन्हा, मधु, पूजा, सुनीता, संजू सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं। सभी ने मिलकर सावन के महीने की महत्ता पर चर्चा की और शिव भक्ति का संदेश दिया।