पूर्णिया, आनंद यादुका: Purnia News भवानीपुर थाना क्षेत्र के सुपौली पंचायत के दरगाहा गांव में एक 8 वर्षीय अबोध बच्चा के साथ अप्राकृतिक यौनाचार से पीड़ित परिवार में आक्रोश बना हुआ है। जबकि पीड़ित लड़के को भवानीपुर सामुदायिक अस्पताल से प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णियाँ रेफर कर दिया गया है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि उसके आठ बर्षीय पुत्र के साथ बगल के ही एक 14 बर्षीय नाबालिग लड़के ने बहला फुसलाकर बांसबाड़ी ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने लगा। अप्राकृतिक यौनाचार के दौरान पीड़ित लड़का दर्द से छटपटाने लगा और चिल्लाने लगा।
लड़के के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे लोग वहां पहुंचे। लोगों को आता देख दुष्कर्मी लड़का घटनास्थल से भाग निकला। घटना सोमवार की संध्या की है। घटना के बाद पीड़ित बच्चा किसी तरह अपने घर आया और घरआकर गिर गया। पीड़ित लड़के ने अपने माता-पिता को बताया कि मेरे साथ गांव के ही एक नाबालिग लड़के ने गलत संबंध बनाया है। जिसके बाद बच्चे की स्थिति को बिगड़ता देख उसके माता-पिता उसे इलाज के लिए भवानीपुर अस्पताल लाया। जिसका इलाज चिकित्सा पदाधिकारी डा० कुमार मृर्गेश द्वारा करने के बाद उसे पूर्णिया भेज दिया गया।
चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मृर्गेश ने बताया कि लड़का की स्थिति ठीक नहीं है। जिसे पूर्णियाँ रेफर किया गया है। वहीं घटना की जानकारी पीड़ित परिजनों के द्वारा भवानीपुर थाना को दी गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने पुअनि मनोज कुमार साह को अस्पताल भेज कर बच्चा की वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त किया। अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी ने पीड़ित परिजनों से घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी लेने का काम किया।