पूर्णिया, विमल किशोर: Purnia News बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रखंड मुख्यालय स्थित नया बीआरसी भवन में प्रखंड के 11 पैक्स के चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुई। जिनमे पहला राउंड में झोवारी पैक्स से पूर्व पैक्स अध्यक्ष के छोटा भाई मो तनवीर जियाउर्रहमान को हरा कर विजय प्राप्त किया। और अधांग पैक्स से लगातार तीसरी बार मो मंजर आलम नसीम को 313 मतों से हरा कर विजय प्राप्त हुआ। दूसरा राउंड में तालबाड़ी पैक्स में निवर्तमान को हरा मो मुख्तार पहली बार चुनाव जीता।
और डहुआबाड़ी पैक्स में निवर्तमान अध्यक्ष के मृत्यु के बाद उसके छोटे भाई मो नुरुल आजम ने विजय प्राप्त किया। उसके बाद नितेंद्र पंचायत अध्यक्ष चौथी बार लागतार अध्यक्ष पद पर आसीन रहे। बरबट्टा पैक्स से वर्ष 1990 से लगातार बनते आ रहे मो मंजूर आलम ने पुनः विजय प्राप्त किए। और मतदाता उस पर भरोसा जताया है। वही भवानीपुर पैक्स से दूसरी बार फैयाज आलम चुनाव जीते। मझुवा हाट पैक्स से पूर्व अध्यक्ष के पुत्र मो हकीमुद्दीन ने चुनाव जीता, वही विष्णुपुर से तीन बार से लगातार रहे निवर्तमान अध्यक्ष को हरा कर आशुतोष कुमार झा ने चुनाव जीता, ज्ञानडोभ पैक्स से एक ही परिवार में लागतार चालीस साल से जमे अध्यक्ष को हरा कर पहली बार गुफरान आलम ने चुनाव जीता है एवं बकेनियां बरेली के निवर्तमान अध्यक्ष को हरा कर एक वोट से शाबान जाकिर चुनाव जीता है।
क्षेत्रीय पर्यवेक्षक लघु श्रम पदाधिकारी अमन कुमार ने मतगणना केंद्र का निरीक्षण किए। सभी नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ इंद्रजीत कुमार के द्वारा जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। मतगणना को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने में सीओ सह दंडाधिकारी सुधांशु मधुकर, बीपीआरपी सुमन लता, थानाध्यक्ष अवधेश कुमार, विकास कुमार, सौरभ कुमार, नसीब नारायण झा,बीसीओ का अहम योगदान रहा।