पूर्णिया, विमल कुमार: PURNIA NEWS 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर अमौर प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दिवस का उद्देश्य लोगों को पृथ्वी के महत्व के प्रति जागरूक करना और इसे हरा-भरा एवं सुंदर बनाए रखने के लिए आवश्यक कदमों की जानकारी देना है। मध्य विद्यालय बेलगच्छी में प्रधानाध्यापक मो शाहबाज आलम के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने विभिन्न कलाकृतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विश्व पृथ्वी दिवस की शुरुआत 1970 में संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई थी। वर्तमान में यह दिवस 190 देशों में मनाया जाता है। इस वर्ष 2024 का थीम “प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक” है, जिसका उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है।