पूर्णिया : विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ पूर्णिया के तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत के उपलक्ष्य में एक विशाल विजय यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह विजय यात्रा शनिवार, 9 जून 2024 को लाइन बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर से शाम 4 बजे शुरू होगी।
विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के सदस्यों ने पूर्णिया निवासियों से इस विजय यात्रा में भारी संख्या में शामिल होने और हिंदुत्व के गौरव का परिचय देने का आग्रह किया है। संगठन के पदाधिकारियों का मानना है कि मोदी जी के नेतृत्व में देश की प्रगति लगातार जारी रहेगी और देश विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल होगा।
विजय यात्रा के दौरान भगवा ध्वज, तिरंगा और मोदी जी के बैनरों और पोस्टरों के साथ जुलूस निकाला जाएगा। इस अवसर पर धार्मिक गीत और भजन भी गाए जाएंगे। यात्रा के मार्ग में शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए अंत में पुनः शिव मंदिर परिसर में समापन होगा।
विश्व हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ने बताया कि विजय यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू धर्म और संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करना और एकजुटता का संदेश देना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस यात्रा में शहर के हर वर्ग के लोग शामिल होंगे। अन्य गणमान्य व्यक्तियों और संगठनों से भी विजय यात्रा में भाग लेने का आग्रह किया गया है। इस मौके पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।