सहरसा, अजय कुमार: शहर के तिवारी टोला वार्ड नं 33 स्थित एक घर से मंंगलवार को सदर प्रशासन के द्वारा एक शव की बरामदगी की गई। वहीं मृतक के चाचा ने बताया कि लगभग पांच दिन पहले ही इनकी मृत्यु हो चुकी थी। मृतक घर मे अकेला रह रहा था। जब मृतक के घर से दुर्गंध की महक पड़ोसियों को लगने लगी तो पड़ोसियों के द्वारा उन्हे सूचना दी गई।वही सूचना मिलते ही प्रशासन को सूचना देकर जानकारी दी गई। प्रशासन अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहूंचे। जहां मृतक के चाचा व ग्रामीणों के साथ मिलकर बडी कठिनाई से दुर्गंधयुक्त शव को बाहर निकाला गया।
मृतक का नाम शिवम तिवारी पिता मृत्युंजय तिवारी उम्र 21 वर्ष बताया जा रहा है। मृतक शिवम कुमार की मृत्यु पांंच दिन पहले होने से उनके शव से बदबू आ रही थे। इस संबंध मे थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के परिवार वालों के द्वारा कोई आवेदन नहीं दी गई है। ना ही किसी पर कोई आशंका जताई जा रही है। जिसको लेकर फिलहाल शव को लावारिस बताया जा रहा हैं। वही शव को लवारिश घोषित कर उनका दाह संस्कार किया गया।