सहरसा, अजय कुमार: सदर अनुमंडल के नगर निगम सहरसा एवं नगर पंचायत बनगांव वार्ड 3 से संबंधित मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद बुधवार से अनुमंडल कार्यालय में 18 अप्रैल तक दावा आपत्ति प्राप्त किया जा रहा है। इसके लिए कुल पांच टेबुल तथा दो हेल्प डेस्क लगाये गए हैं। जिसके तहत 6 अप्रैल से 24 अप्रैल तक प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निष्पादन किया जाएगा।मतदाता सूची में किसी नाम की प्रविष्टि करने से संबंधित दावे एवं नाम की प्रविष्टि से संबंधित आपत्ति के निष्पादन को लेकर निबंधन पदाधिकारी सह सदर एसडीओ ने रिवाइजिंग आख्रिरी की नियुक्ति के प्रावधान के तहत नगर निगम सहरसा एवं नगर पंचायत बनगांव वार्ड 3 के लिए रिवाइजिंग कमिटी नियुक्त की है। नगर निगम सहरसा एवं नगर पंचायत बनगांव वार्ड 3 से संबंधित मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद निबंधन पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में प्राप्त दावा आपत्ति एवं उसके विधिवत निष्पादन को लेकर पदाधिकारी एवं कर्मी आवेदन ले रहे हैं।
प्रतिनियुक्त कर्मी प्रतिदिन निर्धारित समय 10:00 से 5:00 तक प्रत्येक कार्य दिवस को प्रपत्र में सभी आवश्यक कागजातों की जांच के बाद पंजीकृत करते हुए आवेदक को पावती हस्तगत कराएंगे। इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्तर कटैया अरविंद कुमार पांडे नगर निगम के वार्ड 1 से लेकर 7 तक, प्रखंड विकास पदाधिकारी कहरा कुमारी सपना नगर निगम के 8 से लेकर 11 तक एवं नगर पंचायत के वार्ड 3 का प्रखंड विकास पदाधिकारी सौर बाजार सोनिया ढनढनिया, नगर निगम के वार्ड 22 से 23 तक अंचल अधिकारी कहरा लक्ष्मण प्रसाद, नगर निगम के वार्ड 24 से 36 तक राजस्व पदाधिकारी कहरा अनिल कुमार वार्ड 37से 46 तक का दावा आपत्ति लें रहे हैं।