SAHARSA/अजय कुमार : जिलाधिकारी वैभव चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मुख्य आयोजन स्थल सहरसा स्टेडियम में मंगलवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधित पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में आयोजन संबंधित सभी तैयारी को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। ज्ञात हो की 78वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन उल्लासपूर्ण वातावरण में किया जाएगा।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 8.30 बजे पूर्वाह्न सहरसा स्टेडियम में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग,बिहार सह प्रभारी मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल द्वारा झंडोतोलन कार्यक्रम संपन्न होगा।उक्त अवसर पर नगर आयुक्त मुमुक्षु चौधरी,उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला,अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन संजीव कुमार चौधरी,अनुमंडल पदाधिकारी सदर प्रदीप कुमार झा,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी,जिला भू अर्जन पदाधिकारी,वरीय उप समाहर्ता सामान्य शाखा वरीय उप समाहर्ता, नजारत सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
SAHARSA NEWS : बिहार राज्य सीनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने खिलाड़ी बेगूसराय रवाना
SAHARSA NEWS सहरसा/अजय कुमार : बिहार राज्य सीनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता 18 से 20 जनवरी को बेगूसराय में आयोजित है।जिसमें...