सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यालय में संगठनात्मक चुनाव की समीक्षा और आगे की दिशा निर्देश के लिए रविवार को जिला स्तरीय कार्यशाला शनिवार को आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता प्रभारी जिलाध्यक्ष शिव भूषण सिंह ने किया। इस अवसर पर सहरसा विधायक डॉ आलोक रंजन मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि कर वंदे मातरम के गायन से विधिवत शुरूआत किया गया। डॉ आलोक रंजन ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा परिवारवादी पार्टी नहीं है बल्कि परिवार भाव से चलने वाले पार्टी है।भाजपा परिवार एक ऐसा राजनितिक दल है। जिसका अपना संविधान और पांच निष्ठा है। यह सभी पांच निष्ठाएं और संविधान के संस्कार लेकर ही हम चुनाव लड़ते हैं।
कोई भी राजनीतिक दल नहीं है जिसमें हर 3 साल में सांगठनिक चुनाव होते हैं। भाजपा की संगठन संरचना बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होती है। संगठन में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व महत्वपूर्ण है। हम इसे सर्व समावेशी बनाने का प्रयास करेंगे। साथ ही साथ उन्होंने कहा की राष्ट्रीय नेतृत्व ने यह तय किया है की 30 नवंबर तक बूथ कमिटी का गठन एवं 1 से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव एवं 16 से 30 दिसंबर तक जिला अध्यक्ष का चुनाव होना है। अतः आप सभी कार्यकर्ता बूथों तक जाए एवं एक से दो दिनों के अंदर बचे हुए बूथों का गठन करें ताकि मंडल अध्यक्ष का चुनाव समय पर किया जा सके। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह जिला संगठन पर्व सहयोगी मदन प्रसाद चौधरी ने कहा कि सहरसा जिला सदस्यता संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा की महिला सशक्तिकरण सर्व समावेशी संगठन की दिशा में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
प्रभारी जिलाध्यक्ष शिव भूषण सिंह ने कहा कि जब तक 75 प्रतिशत बुथ अध्यक्ष एवं बुथ समिति का गठन नहीं होगा तब तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव नहीं होगा। लापरवाही बरतने वाले कार्यकर्ता कौ आगामी संगठन में कोई स्थान नहीं मिलेगा। साथ ही सक्रिय सदस्य बने बिना कोई भी पद भाजपा में नहीं मिलेगा। इसलिए सदस्यता अभियान खत्म होने के पहले सक्रिय सदस्य बन जायं। कार्यशाला में मंच संचालन जिला मंत्री मुकेश मानस ने किया। इस अवसर पर संगठन पर्व में जिला उपाध्यक्ष रितेश रंजन सिद्धार्थ सिंह सिदधु, भाजपा महामंत्री मनोज यादव, जिला मंत्री मनीष कुमार, राजीव रंजन साह, अनमोल भगत, रिंकी देवी, नमिता पाठक, विजय गुप्ता, भाई भी एस, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुगामनी देवी एवं सभी मंडल पर्व सहयोगी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।