SAHARSA NEWS सहरसा/अजय कुमार : मां का स्थान सभी देवी-देवताओं से ऊपर होता है। कोई भी धन-संपत्ति या अन्य बेशकीमती वस्तु भी मां का स्थान नहीं ले सकती है।शंकर चौक स्थित श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी मचल रहे दस दिवसीय गणेश महोत्सव के दूसरे दिन मातृपूजन कराते विद्वान पंडितों ने कहा कि यदि व्यक्ति किसी ईश्वर की पूजा न कर सिर्फ अपनी माता की सेवा करे तो उसे सौ गुना अधिक पुण्य मिलता है। इतना ही नहीं मां की सेवा करने वाला व्यक्ति समाज मे आदर्श स्थापित करता है और प्रेरक बनता है। मातृपूजन के अवसर पर गणेश सेवा मंडल से जुड़े महिला व पुरूष कार्यकर्ता अपनी माता के साथ पहुंचे थे।यहां उन्हें आमने-सामने बिठाकर वैदिक मंत्रोच्चार से शिक्त कराया गया। पूजन के दौरान संतानों ने अपनी मां के चरण पखारे, उन्हें प्रतिमा की भांति पूजा। संतानों ने अपनी माताओं को साक्षी मानकर ही अन्य देवी-देवताओं को भी नमन किया। अपनी संतानों की इन लीलाओं पर माताओं के और माताओं की भावनाओं पर संतानों की आंखे नम हो गयी। आयोजन के अवसर पर काशी से आए मौजूद पंडितों सहित अन्य बड़े-बुजुर्गों ने बताया कि आधुनिकता के इस दौर में संस्कार और कर्तव्य पीछे छूटते जा रहे हैं। ऐसे आयोजनों से उन्हें समय-समय पर सीख देते रहना चाहिए। जीवन में माता-पिता का महत्व बताते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आसपास नजर दौरान पर कई ऐसे संतान मिल जाएंगे। जिन्होंने अपनी माता अथवा पिता को अलग कर रखा है। उन्हें उनके हाल पर छोड़ रखा है। ऐसे संतानों को यह एहसास कराना जरूरी है कि वे जो आज इस दुनियां को देख रहे है। भौतिक सुख भोग रहे हैं।सब उन्हीं की कृपा है।
माता-पिता को दरकिनार कर उनका सुखी जीवन संभव नहीं है। जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। मातृ पूजन के बाद संध्या महाआरती का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ इस मौके पर रंजीत दास, इंद्र भूषण केशरी,अभिषेक गाड़ा, मोती पंजियार,प्रेम पंजियार, उमाशंकर गुप्ता, विनय गुप्ता, सिट्टू पंजीयर,रमाशंकर भगत,अमरेंद्र तिवारी, कुंदन कुमार, मनोज यादव, अशोक पंजियार, शक्ति गुप्ता, धीरज गुप्ता, आशु संघाई, नीरज गुप्ता, किशोर कुमार, विमल भगत, कन्हैया, पवन गुप्ता, रवि गुप्ता, रोहन गुप्ता, साहिल गुप्ता, मौसम कुमार, अंशुमन, अनिकेत राजपूत प्रिंस साह, रिचा कुमारी, कशक गुप्ता, पूजा कुमारी, नेहा कुमारी सासा कुमारी, कोमल कुमारी माही कुमारी सहित सैकड़ों अन्य शामिल थे।गणेश सेवा मण्डल के आयोजक ने बताया की कल मंगलवार को सुंदर कांड का विशेष आयोजन होगा जिसमें 251 महिला श्रद्धालु सुन्दर कांड का पाठ करेगी।