SAHARSA NEWS सहरसा/अजय कुमार : 14 वी हॉकी बिहार जुनियर पुरुष राज्य चैंपियनशिप टूर्नामेंट पटना में आयोजित 1 अक्टूबर तक चलेगी। जिसमें 30 अगस्त को हॉकी सहरसा और हॉकी भोजपुर के बीच खेला गया ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रीतम बहादुर थापा अंतराष्टीय खिलाड़ी, अंचल कुमार, मुनिद्रा ने खिलाड़ी से परिचय प्राप्त किए।सहरसा ने भोजपुर को 5 – 0 से पराजित किया।जिसमे पहला गोल साइंटिस्ट उरांव,दूसरा गोल शिवम कुमार और तीसरा अर्जुन कुमार, चौथा ओबेदुर रहमान, पांचवा गोल सोनू ने मारा, जिस गोल से सहरसा को जीत मिली। जिसमे टीम मेनेजर के रूप में अंकित कुमार और कोच राजू कुमार हॉकी सहरसा के सचिव सुनील कुमार झा को सारी बात बताते हुए खुशी जाहिर किए । इसी के साथ हॉकी सहरसा के सचिव सुनील कुमार झा और अन्य हॉकी सहरसा मेंबर ने खुशी जाहिर करते हुए खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी।