सहरसा/अजय कुमार : भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान महिला प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा की माता के निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है।श्रीमती झा ने बताया किअत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि मेरी माता श्रीमती उमा ठाकुर कलावती उच्च विद्यालय एवं फूलदाय बालिका उच्च विद्यालय, बनगांव के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका का देहावसान दिनांक 10 अप्रैल बुधवार को हो गया है।
दिवंगत आत्मा की शांति हेतु शुक्रवार को नखबाल, शनिवार एकादशा एवं रविवार, 21 अप्रैल, सम्पिण्डन कार्यक्रम स्थल निवास स्थल, कृष्णानगर पुबारी टोला, बनगांव में भाग लेकर कृतार्थ करने की अपील की है।
इस अवसर पर भाजपा विधायक डॉ आलोक रंजन,जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, भैरव झा, शशिशेखर सम्राट, राजीव रंजन साह, शिवभूषण सिंह, सिद्धार्थ सिंह सिद्धू,नीरज गुप्ता, अभिषेक वर्द्धन, अलका प्रियदर्शिनी, आलोक कुमार, लाजवंती झा,अमरेश कुमार, कुमार आदित्य, रिंकी कुमारी, गीता गुप्ता सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।