सहरसा, अजय कुमार: कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, सहरसा के संयुक्त तत्वावधन में संत रविदास महोत्सव-2023 का 18 मार्च को आयोजन किया जा रहा है। इस दिन माल्यार्पण का कार्यक्रम अपराह्न 3ः00 बजे स्थान संत रविदास मंदिर, हॉस्पिटल मोड़ के पास किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत धीरज कान्त मिश्रा एवं रोशनी चौबे द्वारा भजन कीर्तन स्थल प्रेक्षागृह में शाम 4ः00 बजे में होगा। इसका उद्घाटन जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा किया जायेगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी लिपि सिंह, उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला रहेंगे।