पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Shankar Singh जनता भगवान पटना आएं, अब यहां आवास मिल गया है, यहां भी सेवा करने का मौका दें। उक्त बातें विधायक शंकर सिंह ने पटना में सरकारी आवास मिलने पर जनता भगवान को आमंत्रण देते हुए कही। यह बता दें कि जुलाई माह में शंकर सिंह विधायक बने थे। पांच माह तक इंतजार करने के बाद उन्हें सरकार ने आवास उपलब्ध कराया है। उनका आवास पटना के हार्डिंग पार्क रोड में हज भवन के सामने 32 ए नंबर का मिला है। इस आवास में पहले यहां की पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री बीमा भारती रहती थीं, उनके द्वारा आवास खाली किये जाने के पश्चात यह आवास शंकर सिंह को आवंटित किया गया है।
आवास में प्रवेश करने से पहले उनके द्वारा विधिवत गृह प्रवेश के लिए पूजन किया गया। इस मौके पर शुभकामना देने विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य पहुंचे थे। मौके पर विधायक शंकर सिंह ने जनता भगवान से अपील की कि अब पटना में भी जनता भगवान सेवा करने का मौका दें। उनसे जितना बन पडेगा, वे उनकी सेवा से पीछे नहीं हटेंगे। वे आखिरी सांस तक जनता की सेवा में लगे रहेंगे। जब से वे विधायक बने हैं, तबसे उनकी उपलब्धि किसी से छूपी नहीं है। विधानसभा क्षेत्र के चैमुखी विकास के लिए उन्होंने अबतक दर्जनों कार्य कर चूके हैं। सडक, बिजली, स्वास्थ्य सेवा की दिशा में विकास सबके सामने है। अन्य विकास के कार्य प्रगति पर हैं।
मौके पर विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी तथा कहा कि विधायक शंकर सिंह जैसे लोग वास्तव में जनता के सच्चे सेवक हैं, जो कभी भी, कहीं भी जनता भगवान के लिए उपलब्ध रहते हैं। उनकी इस सेवा भावना के वे भी कायल हैं, उनकी शुभकामनाएं हमेषा उनके साथ है। इस अवसर पर लक्ष्मीपुर गिरधर पंचायत के पूर्व मुखिया मनीष कुमार सिंह उर्फ नेपाली सिंह, मुकेश सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।