सहरसा/अजय कुमार : बिहार प्रदेश जनता दल यू की कर्मठ लोकप्रिय महिला अध्यक्ष भारती मेहता ने स्मिता सिन्हा पर विश्वास जताते हुए लगातार दूसरी बार पुनः जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत की है। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, राष्ट्रीय जदयू उपाध्यक्ष वरिष्ठ नारायण सिंह ‘दादा’, मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव और मंत्री रत्नेश सादा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं सभी जदयू के पदाधिकारी गण के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
साथ ही श्रीमति सिन्हा ने कहा कि आप सबों को विश्वास दिलाता हूं कि आदरणीय अध्यक्षा श्रीमती भारती मेहता के नेतृत्व में हम सभी पर पार्टी की संगठन को और धारदार एवं मजबूत करेंगे।जिसका लाभ आगामी चुनाव में परिलक्षित होगी।इस अवसर पर महिषी विधायक गुंजेश्वर शाह, पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, प्रदेश महासचिव अंजुम हुसैन,अक्षय झा, प्रभात रंजन, मानवेंद्र ठाकुर, इम्तियाज़ खान, गणेश कुमार गौरव, युवा अध्यक्ष विनय कुमार यादव, जदयू नेता अमर यादव, जवाहर यादव, महिला अध्यक्ष सीमा गुप्ता, निशा पांडे, अनुजा मिश्रा, पंकज सिंह,सोशल मीडिया प्रभारी रंजीत सिंह उर्फ बबलू, जिला प्रवक्ता डॉ लुत्फुल्लाह, देवेंद्र देव, सुरेश यादव ने नल मनोनीत उपाध्यक्ष को सभी ने बधाई दी।