सहरसा, अजय कुमार: जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड के देहद गांव निवासी स्व नरेंद्र प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी व समाजसेवी बिमल कुमार सिंह की धर्म परायण माता 85 वर्षीय निर्मला देवी का अचानक ह्रदय गति रूकने से रविवार दोपहर निधन हो गया। इनके निधन से परिवार सहित पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। इनके निधन पर मुखिया संघ अध्यक्ष शिवेन्द्र नारायण सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ ललन सिंह, जदयू के वरिष्ठ नेता रतन कुमार सिंह, मुखिया रेणु देवी,प्रवेन्द्र कुमार सिंह कुमकुम, प्रिया सिंह, रामलगन यादव, पूर्व मुखिया संजीव कुमार सिंह, इन्द्रानंद सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष कुमार, समाजसेवी अजय कुमार सिंह, अखिल कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह मुन्ना, पूर्व उप प्रमुख कुमार मौलेश सिंह, पैक्स अध्यक्ष यशवंत सिंह बुलबुल,गवेन्द्र कुमार गब्बू, मुखिया प्रतिनिधि दीपक मिश्र,मनोज कुमार, कुदंन कुमार सिंह, सरपंच प्रतिनिधि अरूण कुमार सिंह,निर्भय कुमार सिंह, मुन्ना कुमार साह,श्यामबिहारी केडिया,डॉ रजनीश रंजन, सुधीर कुमार सिंह सहित दर्जनों लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की।