सहरसा, अजय कुमार: हनुमान जन्मोत्सव पर शहर के महावीर चौक स्थित महावीर मंदिर सहित अन्य मंदिर पर विशेष पूजा-पाठ का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में प्रशांत चित्रालय के नजदीक नव दुर्गा मंदिर में अखंड रामायण पाठ आयोजित किया गया। दुर्गा मंदिर के मुख्य पुजारी वेदानंद झा ने बताया कि विश्व मंगल कामना एवं सत्य सनातन धर्म की परम्परा के अंतगर्त अखंड रामायण पाठ आयोजित किया गया है। वही पंडित रविन्द्र झा ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर कलयुग के साक्षात व जीवित जागृत देवता है।
माता सीता ने उन्हे अष्ट सिद्धि एवं नवनिधि प्राप्त होने का आशीर्वाद दिया था। वही भगवान श्रीराम ने उन्हे अजर अमर होने का वरदान दिया था। जिसके कारण हर युग में वे सदैव धर्म की रक्षा में संलग्न है। ऐसा कहा जाता है कि जहां जहां राम कथा व रामायण पाठ आयोजित होती है। वहां वहां हनुमान किसी न किसी वेष धारण कर कथा सुनते है। इस अवसर पर संजय कुमार झा, ठक्को कुमार, शिवाकांत झा, बमबम झा, उमेश कुमार, राजकुमार झा, सुभाष चंद्र झा ने संयुक्त रूप से अखंड रामायण पाठ में सम्मलित हुए।