सहरसा, अजय कुमार: रमेश झा महिला महाविद्यालय में सोमवार को 4 बिहार गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रणधीर सतीश डी. प्राचार्य प्रो० राजीव सिन्हा, केयरटेकर डॉ पूजा कुमारी, जीसीआई प्रिया एवं हवलदार परमानन्द के सफल निर्देशन में जी 20 अवेरनेस प्रोग्राम के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। जिसमें सभी कैडेट्स ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 6 टीमें थी। जिनमे से तीन टीम विजयी हुई। जिन्हें क्रमशः प्रथम , द्वितीय, तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत मे प्राचार्य महोदय ने सभी कैडेट्स को बधाई दी और साथ ही उनका हौसला भी बढ़ाया। कैडेट्स में मुख्य रूप से साधना,आकांक्षा, सृष्टि, रौशनी, कृपा, पूनम आदि मौजूद थी।