पूर्णिया: कुन्दन कुमार जिला पदाधिकारी पूर्णिया एवं पुलिस अधीक्षक आमिर जावेद द्वारा संयुक्त रूप से आज प्रातः में केंद्रीय कारा पूर्णिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामग्री नहीं पाया गया। केंद्रीय कारा पूर्णिया के सभी वार्डों कि संघन तलाशी ली गई। इसी दौरान कारा अधीक्षक द्वारा बताया गया कि कैदियों द्वारा कपड़ा बनाने का कार्य किया जाता था अभी बंद है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा आईजी से बात कर इसे चालू कराने का अनुरोध किया गया। जेल अंतर्गत नया वार्ड का निर्माण किया गया है। परन्तु पेरी मीटर वाल उॅच्ची नहीं रहने के कारण वार्ड का उपयोग नहीं हो रहा है।
जेल में कैदियों की संख्या क्षमता से अधिक है। जिलाधिकारी द्वारा विभागीय सचिव महोदय से बात कर इसे शीघ्र निर्माण कराने का अनुरोध किया गया। ताकि इस नए वार्ड का उपयोग कैदियों के लिए किया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी, निर्देशक डीआरडीए, आरक्षी उपाधीक्षक मुख्यालय पूर्णिया, अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया, वरीय उप समाहर्ता श्वेताम्ब दीक्षित एवं संबंधित पदाधिकारिगण मौजूद थे।