सहरसा/अजय कुमार : आज सदर थाना क्षेत्र के कहरा नहर के समीप अहले सुबह स्कूल जा रहे बाइक सवार एक शिक्षक को अज्ञात अपराधियों ने बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर फरार हो गया।मृतक शिक्षक की पहचान बालमुकुन्द गुप्ता के पुत्र सरोज गुप्ता के रूप में की गई है जो बनगाँव थाना क्षेत्र के बरियाही के रहने वाले थे।
मृतक शिक्षक कहरा प्रखंड के सफाबाद में अनुसूचित जाति विद्यालय में कार्यरत थे और सुबह सुबह अपने बाइक से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते मे कहरा नहर के समीप अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भी भीड़ जुट गई। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से दो खोखा भी बरामद किया है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही मृतक की पत्नी रुबी देवी का कहना है कि घरेलू विवाद में उनके पति की अपने भाई से दुश्मनी चल रही थी।जिस वजह से इनकी हत्या की गई है।ज्ञात हो कि विगत वर्ष उसी जगह उनके भाई की भी हत्या उसी जगह कर दी गई थी।
जिसका संदेह मृतक पर की जा रही थी।ठीक उसी जगह मृतक की हत्या होना कई संदेह को जन्म देता है। वही पुलिस जांच के बाद मृतक की हत्या किसने और क्यों की इसका खुलासा संभव हो सकेगा।वही ग्रामीणों की माने तो उनके परिवारक सदस्यों के बीच संपति विवाद को लेकर भाई बहन एवं माता पिता के बीच वर्षों से पुरानी रंजिश चल रहा है।जिसके कारण मृतक की हत्या कर दी गई।