सहरसा, अजय कुमार: भागीरथ संस्कृत विद्यालय चैनपुर के प्रांगण में भारती मंडन शंकराचार्य वेद विज्ञान संस्थान के तत्वावधान मे शनिवार को दस दिवसीय कर्मकांड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र कुमार मिश्र उपाख्य हीरा बाबू ने की। डॉ प्रो. तुलाकृष्ण झा द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। पंडित ललन कुमार झा की अध्यक्षता मे पंडित अमरकांत झा, पंडित अरुण कुमार झा, पं किशोर कुमार झा,पं रामचंद्र झा, पं अमल झा, पंडित आनंद कुमार झा के निर्देशन प्रशिक्षण कार्य का प्रथम सत्र का शुभारंभ हुआ। संस्थान के अध्यक्ष भगवान दत्त ठाकुर के अध्यक्षता मे डॉ तुलाकृष्ण झा एवं कार्यक्रम मे सभी पंडित व अतिथियो को पाग चादर देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पंडित तुलाकृष्ण झा ने कहा कि चारो वेद मे कर्मकांड की महत्ता सर्वाधिक है। कर्मकांड समाजपयोगी विधा है। इसे जीवंत और क्रियाशील बनाये रखना हम सब का दायित्व है। कार्यक्रम मे पूर्व मुखिया चन्द्रमोहन झा, लाल झा राही, मोहन ठाकुर, श्रीकांत झा,अमरकांत झा,पंकज कुमार झा सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम मे प्रधानाध्यापक उमेश कुमार झा द्वारा पंडित एवं प्रशिक्षणार्थियो को धोती गमछी एवं अंग वस्त्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम मे पंकज कुमार झा,कृष्ण चन्द्र मिश्र, मोहन ठाकुर एवं जगन्नाथ महतो ने सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. प्रवीण कुमार झा ने किया। कार्यक्रम की सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर प्रो. प्रवीण कुमार झा,उमेश कुमार झा,नरेन्द्र कुमार मिश्र,/भगवान दत्त ठाकुर एवं पंकज कुमार झा को विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
