पूर्णिया: कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष रंजन सिंह, जिला महासचिव गौतम वर्मा, उपाध्यक्ष मोहम्मद अलीमुद्दीन, आ श नारायण चौधरी, कार्य नंदकुमार, वरिष्ठ नेता इंजीनियर संजीव शर्मा, अफरोज खान, असरार हाशमी आदि ने संयुक्त रूप से कहा के संसदीय इतिहास में आज का दिन काला अध्याय के रूप में लिखा जाएगा। आज लोकतंत्र मृत हुआ। राहुल गांधी जी की सदस्यता समाप्त कर देश में अभिव्यक्ति की आजादी पर यह एक हमला है। देश में बोलने की आजादी समाप्त हो गई है।
और यह सरकार की तानाशाह का एक उदाहरण है। मानहानि के केस में पहली बार देश के अंदर 2 साल की सजा सुनाई गई। आज बीजेपी के लोगों की जो भाषा पूर्व में दी गई थी, उसकी अगर निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कितने भाजपा के सदस्यों की सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी। लेकिन सरकार विपक्षी लोगों को बोलने से रोकने के लिए हर तरह के कदम उठा रहे हैं। इस घटना से कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ राहुल गांधी जी के साथ खड़ा है और अंतिम सांस तक लड़ेगा। जब तक बीजेपी को सत्ता से बाहर नहीं कर देता है।