- प्रश्न-काल के दौरान प्रखंड में बाढ से प्रतिवर्ष होनेवाली बर्बादी को लेकर तथा बांध बनाने को लेकर सरकार की मंशा को लेकर उठाया था सवाल
- सरकार ने माना कि ऐसा है, परंतु बांध बनाने की दिशा में अभी ऐसी किसी संभावना से इनकार किया है
पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: प्रखंड में प्रतिवर्ष बाढ से होनेवाली तबाही को देखते हुए विधान पार्षद सह मुख्य सचेतक डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने विधान परिषद में ऑनलाइन प्रश्न विजयघाट से लेकर कुरसेलातक बाढ की बताही को रोकने की जानकारी मांगी तथा बांध के बारे में जानकारी जल संसाधन मंत्री से लेनी चाही। उन्होंने अपना यह प्रश्न विधान परिषद के ऑन लाइन प्रश्न संख्या 1/203/1224 किया था। उन्होंने दो प्रश्न किये थे, जिसमें पहला प्रश्न था कि क्या कोसी नदी में बाढ से रूपौली प्रखंड के विजयघाट से कुरसेला तक करीब आधा दर्जन पंचायतें प्रभावित होती हैं। पहले प्रश्न का उत्तर जल संसाधन मंत्री ने आंशिक स्वीकृति दी।
जबकि दूसरे प्रश्न में उन्होंने पूछा था कि क्या अगर पहला प्रश्न स्वीकोरात्मक है, तो क्या उस क्षेत्र में बांध बनवाने का विचार रखती है। यदि हां, तो कबतक बांध का निर्माण होगा। जल संसधन मंत्री ने जवाब में लिखा कि कोसी नदी का बायां किनारा विजय लालगंज से कुरसेलातक नीचे रहने के कारण बाढ के समय पानी चला जाता है, परंतु वह बाढ कम होते ही निकल भी जाता है। अभी बांध निर्माण का कोई वर्त्तमान में प्रस्ताव नहीं है। डॉ दिलीप जायसवाल द्वारा बाढ प्रभावित क्षेत्र की समस्या के निदान के लिए किये गए प्रश्न को लेकर प्रखंड महासचिव संजय कुमार जायसवाल ने उन्हें बधाई दी है।