पूर्णिया (ANG INDIA NEWS) : भारतीय जनता पार्टी पूर्णियां जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने भाजपा के मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं प्रकल्प के अध्यक्ष एवं संयोजक के नामों की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर अनिल ठाकुर, उपाध्यक्ष कन्हैया पंडित एवं अखिलेश महतो तथा अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष अशोक पासवान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष रामजी मरांडी,
अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मजाहेरुल बारी तथा उपाध्यक्ष महताब आलम मनोनीत किए गए हैं। वही विभिन्न प्रकोष्ठ हेतु मनोनीत पदाधिकारियों में भाजपा चुनाव आयोग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय मोहन प्रभाकर तथा सह संयोजक के रूप में धनंजय दूबे और प्रशांत सिंह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक के पद पर डॉ0 निरुपमा रॉय, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ0 शिवशंकर प्रसाद एवं सह संयोजक डॉ0 राजेश मोदी, विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आशुतोष झा एवं सह संयोजक मनोज हार्दिक, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय झा एवं सह संयोजक जयदेव पोद्दार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय कुमार सिंह, वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आदित्य कर्ण एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरेश चौधरी, सह संयोजक सुरेश सिंह एवं गोपाल विश्वास, व्यापारिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुजीत सिन्हा एवं सह संयोजक राजेश जैन, कला संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय पोद्दार एवं सह संयोजक प्रकाश दास, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोरंजन कुमार, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिलीप कुमार ठाकुर एवं सह संयोजक राजीव सिंह, लघु उद्योग मंच के जिला संयोजक अरुण संचेती एवं सह संयोजक अभय कुमार और सुभाष झा, महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नारायण बैठा, कानूनी और विधिक विषय विभाग के जिला संयोजक नीरज क्रांति, राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं बैठक विभाग के जिला संयोजक प्रवीण चौरसिया, राजनीतिक प्रतिक्रिया एवं प्रतिपुष्टि विभाग के जिला संयोजक कुणाल झा, क्रीड़ा मंच के जिला संयोजक श्री ओम, स्वच्छता प्रकल्प के जिला संयोजक विजय सिन्हा, नमामि गंगे प्रकल्प के जिला संयोजक अजय आनन्द मनोनीत किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने सभी नव मनोनीत मोर्चा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा प्रकोष्ठ, प्रकल्प के संयोजको, सह संयोजक को बधाई देते हुए कहा कि इन सबों के समेकित और उत्तरदायी प्रयास से पूर्णिया भाजपा संगठन का सशक्त रूप से विस्तार होगा।