असद्दुर्रहमान, कटिहार (ANG INDIA NEWS) : बारामुला के पुलवामा जिले में फंसे कटिहार के लगभग 62 प्रवासी मज़दूर पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. राम प्रकाश महतो से वीडियो कॉलिंग कर उनसे मदद की गुहार लगाई है।
ये सभी मज़दूर बारामुला के पुलवामा के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज ट्रायल में फंसे हुए हैं, जो लगातार वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री से मदद मांग रहे हैं। वहीँ इस मामले पर पूर्व मंत्री राम प्रकाश महतो ने कहा कि वे मज़दूरों के साथ हैं। उन्होंने बताया कि ये मज़दूर लगभग दो महीने से पुलवामा के इस क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे हैं लेकिन सरकार इन्हें लाने की व्यवस्था नहीं कर रही है। इसी क्वारंटाइन में बिहार के अलावा पंजाब और उत्तर प्रदेश के भी मज़दूर हैं। पंजाब सरकार ने अपने मज़दूरों को अपनी मदद देकर वापस बुला लिया वहीं यू पी सरकार भी अपने मज़दूरों को वापस ले जा रही है लेकिन बिहारी मज़दूरों को लाने की व्यवस्था नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री सचिवालय, कटिहार के जिला अधिकारी से भी बात की है और उन मज़दूरों को लाने का हर संभव प्रयास करेंगे, जब तक मज़दूर को वापस नहीं ले आया जाएगा।