सहरसा, अजय कुमार : अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह मनाए जाने को लेकर जिले में विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत योगा, प्रभात फेरी, मॉकड्रिल, फिट इंडिया मूवमेंट एवं विद्युत विभाग के साथ समीक्षा बैठक कर उन शहीदों के बलिदान को नमन किया गया। अग्निशमन पदाधिकारी कन्हाई यादव ने बताया कि फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत अग्निशमन कार्यालय परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया। वही सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल में भी योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जागरूक भी किया गया।उन्होने कहा कि अग्निशमन दिवस स्मृति दिवस है।उन 66 अग्निशमन कर्मचारियों के शहादत का जिन्होंने जन सेवा करते हुए मृत्यु को गले लगाया।
ज्ञात हो कि 14 अप्रैल 1944 को विक्टोरिया डाक मुंबई में सेना की विस्फोटक सामग्री से बड़ा जहाज आग की लपटों से घिर गया। आग पर काबू पाने के लिए मुंबई अग्निशमन सेवा के एक सौ से अधिक अधिकारी कर्मचारी घटनास्थल पर भेजे गए। अटूट साहस और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए अग्निशमन कर्मचारियों ने द्वारा आग पर नियंत्रण पाया गया लेकिन इस कोशिश में 66 कर्मचारियों को अपनी जान की कुर्बानी देनी पड़ी।उन्ही कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के विभिन्न आयोजन 20 अप्रैल तक यानी पूरे सप्ताह भर चलाया जाता है।उन्होने कहा कि अग्निशमन सेवा सप्ताह का उद्देश्य नागरिकों को अग्निकांडो की रोकथाम एवं उससे होने वाली के लिए क्षति के प्रति जागरूक करना तथा प्रशिक्षित करना है। इस दौरान अग्निशमन सेवा द्वारा विभिन्न स्कूलो,सार्वजनिक स्थल ,अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थान, आयल डिपो सहित अन्य जगहों पर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।