पूर्णिया : विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ पूर्णिया के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रीमो श्री आशीष गोस्वामी की अध्यक्षता में बिहार राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल जी के मंत्री बनने पर पहली बार पूर्णिया आगमन पर बनभाग भाजपा कार्यालय में एक सम्मानित समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। श्री दिलीप जायसवाल के सम्मानित समारोह कार्यक्रम में विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के सेंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन सुप्रीमो श्री आशीष गोस्वामी ने सम्मानित समारोह में श्री दिलीप जायसवाल को भगवा वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया साथ ही संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी श्री दिलीप जायसवाल को माला पहना कर सम्मानित किया। संगठन सुप्रीमो आशीष गोस्वामी ने कई पहलुओं पर विशेष बातचीत किया साथ ही उन्होंने सीमांचल के गतिविधियों चर्चा करते हुए श्री जायसवाल जी को अवगत कराया।
डॉ दिलीप कुमार जायसवाल जी ने भी संगठन सुप्रीमो को सभी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी को ध्यान में रखकर भरोसा दिया और संगठन के विस्तार हेतु और हर परिस्थिति में एकजुट रहने का आश्वासन भी दिया। इस सम्मानित समरोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार प्रदेश अध्यक्ष विक्की गोस्वामी जिला अध्यक्ष विजय शाह जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार नगर अध्यक्ष अमर चौधरी नगर उपाध्यक्ष सोनू बैठा प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज सिंह, रिशु कुमार, मोनू कुमार, सनी कुमार, परमात्मा देव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रागिनी मिश्रा महामंत्री डोली कुमारी नगर मंत्री रचना कुमारी नगर सचिव प्रीति कुमारी वार्ड अध्यक्ष काजल कुमारी वार्ड उपाध्यक्ष पुतुल कुमारी वार्ड अध्यक्ष काजल गुप्ता वार्ड अध्यक्ष मेघा कुमारी वार्ड उपाध्यक्ष सोनी कुमारी वार्ड मंत्री मेघा कुमारी वार्ड महामंत्री स्मृति कुमारी, छोटी कुमारी, अनु कुमारी, सोनाली कुमारी, जोशना देवी, विमल देवी, अन्य सभी उपस्थित रहे।