सहरसा, अजय कुमार: बिहार भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पहली बार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया गया। सप्ताहिक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों से महिलाओं का चयन किया गया। जिसमें सहरसा जिले से इस अवार्ड के लिए पत्रकार रजनी अस्थाना का नाम चयनित किया गया। 12 मार्च को पटना कार्यालय में उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं चादर देकर सम्मानित किया गया। रजनी अस्थाना कोसी क्षेत्र के पहली महिला पत्रकार है। जो लगातार 22 वर्षों से पत्रकारिता कर रही है।
वकालत पेशे से जुड़े रहने के कारण लोक अदालत के लिए जागरूकता शिविर सदस्य एवं गैर न्यायिक बेंच सदस्य रहकर लोकहित एवं पत्रकारिता के माध्यम से जागरूकता का कार्य किया।जिसके लिए जिला जज द्वारा उन्हें दो बार प्रशंसा पत्र दिया गया। जिले में 2009 में पहली बार गठित बाल कल्याण सदस्य के रूप में 10 वर्षों तक अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के हित में काम किया। इसके अलावा एनजीओ मंडन भारती जागृति समाज के साथ मिलकर महिलाओं के लिए कई तरह के कानूनी सहायता का कार्य की।इस मौके पर भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा सहित अन्य मौजूद थी।