सहरसा/अजय कुमार : जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड स्थित महम्मदपुर पंचायत निवासी व जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया एवं भाजपा के सिमरी बख्तियारपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विष्णुदेव मुखिया के पूज्य माताजी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है।सूचना मिलते ही जदयू अतिपिछडा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार देव एवं भाजपा जिला मंत्री राजीव रंजन साह ने सिमरी बख्तियारपुर के महम्मदपुर पंचायत के भोटिया गांव स्थित आवास पर जाकर पार्थिव शरीर का दर्शन कर शोक-संतप्त परिजनों से मिल अपनी संवेदना व्यक्त कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा के शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।भाजपा जिला मंत्री राजीव रंजन साह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि माँ का जाना निश्चित ही संसार की सबसे बड़ी क्षति होती है।
“माँ” का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी शून्यता लाता है। जिसकी भरपाई असंभव है।जदयू अतिपिछडा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार देव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार में किसी का निधन उस पूरे परिवार के लिए एक कभी न भूलने वाला दुख दे जाता है। लोगों के ढांढस, उनके सांत्वना और संवेदनाएं उस दुख को कम नहीं कर पाते।लेकिन सभी का यह सामाजिक दायित्व है कि लोगों के दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहें, उनकी जरूरतों का ख्याल रखें।यही मानवता का धर्म है और यही सामाजिक समर्पण।