पूर्णिया: राष्ट्रस्तर पर चर्चित साहित्यिक संगठन तरूणोदय सांस्कृतिक विकास परिषद के तत्वावधान में मुख्य शाखा खगहा मीरगंज सिथत श्रीहरि साहित्य सदन में परिषद अध्यक्ष गंगेश पाठक की अध्यक्षता में निर्णायक मंडल के समक्ष कोशी अंचल अन्तर्गत साहित्यकारो के सम्मानार्थ प्राप्त प्रविष्ठियों का चयन कर धोषणानुसार कथा साहित्य में उत्कृष्ट कृति”बौहनी” लघुकथाकार बिनोद विक्की खगड़िया को कोशी गौरव साहित्य सम्मान तथा डॉक्टर पी॰ पी॰ सिन्हा (किशनगंज )बिहार द्वारा रचित काव्य संग्रह दास्तान को काव्य गौरव साहित्य सम्मान के लिए सर्वसम्मतिपुर्वक स्वीकार किया गया।
परिषद द्वारा इन्हें सम्मान स्वरूप राष्ट्रीय विक्रम संवत 2080 के शुभगमन पर आयोजित सम्मान सत्र में सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह, सम्मान पत्र , रेशमी चादर सहित चेक की राशि 1000 (एक हजार) 500 (पांच सौ रुपये) प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। यह सम्मान विक्रम संवत 2080 तदनुसार 22 मार्च 2023 को भव्य साहित्यक समारोह में दिया जायेगा। ऐन मौके पर निर्णायक मंडल के परिषद अध्यक्ष गंगेश पाठक संस्थापक, कोषाध्यक्ष कैलाश बिहारी चौधरी, सचिव प्रभाकर परवाना , प्रेस प्रतिनिधि नीतेश कुमार निखील सहित कई सदस्य मौजूद थे।