सहरसा, अजय कुमार: भारती मंडन शंकराचार्य वेद विज्ञान संस्थान चैनपुर के तत्वावधान में भागीरथ संस्कृत विद्यालय मे आयोजित कर्मकांड प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन शनिवार को योग प्रशिक्षण से आरंभ हुआ। योगाचार्य आचार्य प्रभाकर, पूजन कार्यक्रम आचार्य पं. विनोदानंद झा,पं वैदिक,सहायक पं.रामचन्द्र झा एवं नंद किशोर झा,गीता , सप्तशती, रुद्री पाठ अभ्यास पं.शिवतोष झा ने करवाया।ग्रामीण यजमान श्री कृष्ण चन्द्र मिश्र तथा मंत्राभ्यास प्रधानाचार्य उमेश कुमार झा,बौद्धिक विचार मंच,अध्यक्षता प्रो.प्रवीण कुमार झा ने किया।इस अवसर पर, संस्कृत विभाग भागलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष डॉ प्रो लक्ष्मीश्वर झा लिखित कोराना -विषाणु, पर्यावरण – संरक्षण और भारतीय संस्कृति पर विकास कुमार मिश्र ने आलेख वाचन किया।
मंच के अध्यक्ष प्रो झा ने बताया कि इस आर्टिकल को समझ कर अनुकरण से शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा मिलेगा, हृदय शुद्ध होगा। रक्तचाप नियंत्रित होगा। वास्तव में भारतीय संस्कृति पर्यावरण संरक्षण के मूल अवधारणा है। जिसके मौलिकता को विकसित देश भी स्वीकार कर लिया है। यथा-योग, आर्युवेद प्रकृति प्रदत्त औषधीय पौधे आदि। उपस्थित श्रोताओं ने आलेख को पर्यावरण संरक्षण के दिशा में मील का पत्थर माना तथा ऐसे ज्ञान वर्धक आलेख प्रेषण के लिए हृदय से आभार व्यक्त किये।सभा में भगवान दत्त ठाकुर, संजय कुमार झा,सजु बाबु, डॉ श्री कान्त झा,फुलेश्वर झा, विनोद कुमार झा , मोहन ठाकुर , कार्यक्रम संयोजक उज्ज्वल ठाकुर, संरक्षक नरेन्द्र कुमार मिश्र एवं अन्य वरिष्ठ सम्मानित ग्रामीण उपस्थित थे।
