पूर्णिया: Purnia News बिहार सरकार के कला संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन द्वारा आज पूर्णिया के कला भवन में आयोजित राजा सलहेश और माँ बिहुला विषहरी महोत्सव में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
सदर विधायक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम में बॉलीवुड कलाकारों की भक्तिमय प्रस्तुति और हास्य कलाकार सुनील पॉल का मनोरंजन मुख्य आकर्षण रहा। अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार का कला संस्कृति विभाग बिहार की सांस्कृतिक विरासत को युवाओं तक पहुंचाने और विलुप्त हो रही धरोहरों को संजोने में सक्रिय है, जिसका एक उदाहरण यह महोत्सव है।