PURNIA NEWS : विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के निरंतर विस्तार में एक नई कड़ी जुड़ी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने रांची निवासी श्रीमती उर्वशी गिरी को झारखंड महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय पूर्णिया स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित एक विशेष बैठक में लिया गया। बैठक में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सर्वसम्मति से यह नियुक्ति की।
कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बिहार के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनमें संगठन मंत्री रजनीकांत गिरी, प्रदेश अध्यक्ष विक्की गोस्वामी, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री खुशबू भारती, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गुंजा बेगानी शामिल थीं। चिकित्सा प्रकोष्ठ से डॉ. नीरज कुमार (प्रदेश अध्यक्ष), डॉ. निधि रानी (प्रदेश उपाध्यक्ष) और पूर्णिया महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोनिका पहुंजा भी मौजूद रहीं।