पूर्णिया, विमल किशोर: PURNIA NEWS अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आदित्य कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि अमौर थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित बम्माधार में 15 अक्टूबर 2024 को मिले एक अज्ञात महिला के शव के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में कसबा थाना क्षेत्र के भमरा निवासी मोहम्मद शरीफ (58 वर्ष) और उनके पुत्र मोहम्मद तैमूर (21 वर्ष) को 17 जनवरी को गिरफ्तार किया गया।
तकनीकी और मानवीय जांच के बाद मृतका की पहचान की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने शव छिपाने में प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस मामले में पूर्व में अमौर थाना कांड संख्या 386/2024 के तहत धारा 103(1)/238/3(5) BNS में मामला दर्ज किया गया था।