SAHARSA NEWS सहरसा/अजय कुमार : कोशी विकास संघर्ष मोर्चा अपने संगठन के विस्तारीकरण एवं उद्देश्य के प्रति सजग कार्यकर्ताओं को प्रखंड,नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत, वार्डों में दायित्व दे रही है। सर्वसम्मति से नगर निगम के अध्यक्ष के रूप में सामाजिक, राजनीतिक एवं वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पटुआहा निवासी सामाजिक एवं विभिन्न संघर्ष के नायक अधिवक्ता रितेश मोहन झा को नगर निगम के संरक्षक एवं सामाजिक क्रांतिकारी कार्यकर्ता एवं पूर्व वार्ड पार्षद मुनिनाथ झा उर्फ चमन को नगर पंचायत, बनगांव के अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।
सबको मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष विनोद कुमार झा एवं प्रमंडलीय संरक्षक पूर्व जिला पार्षद प्रवीण आनंद ने बधाई देते हुए मोर्चा के संकल्प से अवगत कराया साथ ही जल्द से जल्द कार्यसमिति में संघर्षशील व्यक्ति को स्थान देते हुए समाज हित में कार्य करने का अनुरोध किया है।वही नव नियुक्त पदाधिकारियों ने बताया कि सामाजिक विकास के लिए प्रतिबद्ध एवं विभिन्न समस्याओ के लिए संघर्ष रत इस संगठन को सुदृढ करने के लिए ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्व का बखुबी निर्वहन करेगें । उन्होने मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार झा एवं संरक्षक प्रवीण कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया । श्री झा ने कहा कि कोशी विकास संघर्ष मोर्चा जिलों को समस्याओ सें मुक्ति दिलाने तथा स्वस्थ स्वच्छ तथा सुन्दर सहरसा बनाने के लिए वर्षों से संघर्षरत है।