PURNIA NEWS वि0 सं0 : पूर्णिया के जाने-माने वरिय अधिवक्ता अरविंद प्र० सिंह का निधन रविवार को इलाज के दौरान दोपहर के 12:00 बजे पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। ब्रेन हैमरेज के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका सफल ऑपरेशन भी हो गया था। तमाम अधिवक्ताओं को उम्मीद थी कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर पुनः काम पर लौटेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया।
वे लगभग 88 वर्ष के थे। स्वर्गीय सिंह पूर्णिया के सिविल एवं क्रिमिनल मामलों के अच्छे जानकार थे। उनका निधन पूर्णिया और आसपास के क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। जिला अधिवक्ता संघ के सचिव सुमन जी प्रकाश से प्राप्त जानकारी के अनुसार 04 फरवरी को दिन के 1:30 बजे नए लॉयर्स मीटिंग हॉल में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही परंपरानुसार संघ के सभी सदस सभी प्रकार के न्यायिक कार्यों से स्वयं को अलग रखेंगे।