पूर्णिया, प्रफुल्ल कुमार सिंह: जानकीनगर थाना क्षेत्र के चांदपुर भंगहा पंचायत वार्ड नं 10 में अखिल भारतीय भ्रमणशील मानस प्रचार मंडल केन्द्र बाबा सिंहेश्वर संयुक्त नेपाल संस्थापक महामंत्री श्री रामेश्वर शरण का तबियत खराब चल रहा था। जानकारी मिलने के बाद जन अधिकार पार्टी (लो०) राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव बुधवार को चांदपुर भंगहा उनके आवास पहुंचकर उनसे स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी लिया।
श्री पप्पू यादव ने कहा कि चांदपुर भंगहा के हर घर से मेरा परिवारिक एवं पुराना रिश्ता है। रामेश्वर बाबु मेरे अभिभावक हैं राजनीतिक जीवन में बहुत कुछ सीखने का मौका मिला है। मौके पर चांदपुर भंगहा पैक्स अध्यक्ष आलोक कु० अकेला, सहुरिया सुभाय मिलिक मुखिया प्रतिनिधि शालिग्राम रिषिदेव,मोहन यादव, सुन्दरकांत झा, मंगल यादव, ददन सिंह,आनंद कुमार, सुधीर यादव, शैशव यादव, पंकज यादव, आशीष कुमार, विक्रम राज, विक्की यादव, टुनटुन कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
Tiny URL for this post: