सहरसा, अजय कुमार: कोशी प्रमंडल के एमएलसी सह हॉकी संघ के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह के आवास पर एक हॉकी संंघ की आवश्यक बैठक की गई। जिसमें डॉ०अजय कुमार सिंह अध्यक्ष, डॉ रेनू सिंह संरक्षक, कुमार ए चौधरी संरक्षक, टीएन सिंह उपाध्यक्ष,रमण कुमार झा उपाध्यक्ष,डॉ शशि शेखर सम्राट उपाध्यक्ष ,कुमार अमर ज्योति, आदित्य आशीष वार्ड आयुक्त सहित अन्य मौजूद रहे।इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हॉकी खेल को बढ़ावा देने के लिए हॉकी खेल सामग्री के रखरखाव हेतु जिला पदाधिकारी एवं जिला खेल पदाधिकारी से अनुरोध किया जाए की स्वतंत्र रूप से स्टेडियम में एक कमरे की व्यवस्था हो। साथ ही जिला खेल पदाधिकारी से अनुरोध कर विद्यालय के छात्र-छात्राओं कोई हॉकी खेल के प्रति अभिरुचि पैदा करने का आग्रह किया गया।
हॉकी खेल को बढ़ावा देने के लिए हॉकी खेल का जिला स्तर पर लीग मैच करवाने तथा खिलाड़ियों के लिए कल्याण कोष का गठन करने एवं कोशी प्रमंडलीय मुख्यालय शहर में मेजर ध्यानचंद का प्रतिमा लगवाने पर विचार किया गया। खेल सामग्री के विधान परिषद, कोशी प्रमंडल सह अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि खेल सामग्री का कोई अभाव नहीं रहेगा। आप लोग खेल को ओर आगे बढ़ने का प्रयास करें।इस अवसर पर सभी सदस्य एवं सचिव सुनील कुमार झा धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक समाप्ति की ।
Tiny URL for this post: