पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: प्रखंड के तत्कालीन बैरिया पंचायत का मुखिया के रूप में प्रतिनिधित्व करनेवाले पूर्व मुखिया दिनेश मंडल का निधन हो गया है। वे 71 वर्ष के थे, उन्हें हर्ट अटैक आया था, स्वजन तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था, परंतु चिकित्सकों ने उनकी स्थिति देखकर बेहतर इलाज के लिए सिलीगुडी रेफर कर दिया था। वहीं इलाज के दौरान उनका निधन दोपहर लगभग 1 बजे हो गया है। उनके निधन की खबर पाते ही पूरे पंचायत में शोक व्याप्त हो गया है। मौके पर पूर्व मुखिया के पुत्र कनिष्क कुमार बताया कि उनकी मौत हृदयाघात से हुई है।
इधर तर्त्मान मुखिया अमीन रविदास, उपमुखिया सुमन कुमार, पिंटू कुमार, चंदन कुमार आदि ने उनके पार्थित शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए बताया कि पूर्व मुखिया दिनेश मंडल पूर्णिया में ही पूरे परिवार के साथ रह रहे थे। उनके निधन से निश्चित ही क्षेत्र को क्षति पहूंची है। वे अपने पीछे दो पुत्रों एवं एक पुत्री का भरापूरा परिवार छोड गए हैं। वे बहुत ही नेकदिल इंसान थे, हमेशा ही उनका जीवन समाज सेवा में लगा रहा। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है।