नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।अगर ये कहा जाए कि इस उत्सव को लेकर पूरा देश उत्साहित है तो गलत नहीं होगा। इस बीच केन्द्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। इस खास दिन पर सरकारी दफ्तरों में हॉफ डे वर्क का निर्णय लिया गया है। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है।
केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को आधे दिन के लिए सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। जितेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों को आधे दिन का ब्रेक दिया जाएगा। ये ब्रेक 22 जनवरी की दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। उन्होंने कहा कि भारी जनभावनाओं को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।
Tiny URL for this post: