पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: सांसद संतोष कुमार कुशवाहा शुक्रवार को प्रखंड के भिखना गांव में आयोजित श्री-श्री1008 महाविष्णुयज्ञ में श्रीमद भागवत कथा को सुना रहे संतों से आशीर्वाद लेंगे। इस बात की जानकारी सांसद सहयोगी संजय कुमार बबलु ने दी है। सांसद सहयोगी संजय कुमार बबलु ने बताया कि सांसद शुक्रवार को 2 बजे दिन में भिखना गांव पहूंचेंगे तथा महाविष्णुयज्ञ में पहूंचे संतों के आशीर्वचन लेंगे। इसके बाद वे बिरौली बाजार के भाजपा महासचिव मनोज जायसवाल के यहां जाएंगे, वहां उनकी मां स्व0 उर्मिला देवी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे। इसके अलावा भी वे यहां की जनता के सुख-दुख में शरीक होंगे तथा उनकी समस्या को सुनेंगे।
Tiny URL for this post: