पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: जबतक चिराग पासवान है, तबतक संविधान सुरक्षित है, इतना विश्वास रखें, विपक्षी की बातों में कभी भी मत आएं। उक्त बातें टीकापट्टी स्थित प्लसटू विद्यालय के क्रीडा मैदान में एनडीए सह जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष संविधान बदलने की बात कहकर लोगों को बरगला रहा है। देखिए तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने, क्या संविधान बदल गया। विपक्ष हमेशा से ही लोगों को भरमाता रहा है। जबतक वे हैं, तबतक लोग आश्वस्त रहें, संविधान सुरक्षित है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 80 कड़ोड जनता को मुफत पांच किलो अनाज दे रहे हैं, क्या इसे बंद किया गया?।
आमलोगों के कल्याण के लिए ना जाने कितनी योजनाएं चलाई जा रही हैं। गरीबों के इलाज के लिए पांच लाख रूपये का मुफत इलाज के लिए स्मार्ट कार्ड योजना लागू है। केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर लगातार देश एवं प्रदेश के विकास के लिए लगी हुई है। इसलिए सभी लोग निश्चित रहें। राजग सह जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल के चुनाव चिन्ह तीर छाप पर बटन दबाकर उन्हें पटना भेजने का काम करें, ताकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राजग गठबंधन मजबूत हो। इस अवसर पर उन्होंने जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल को माला पहनाकर जीत की अपील की, ताकि रूपौली का सतत विकास होता रहे।