सहरसा, अजय कुमार: रमेश झा महिला कॉलेज सभागार में मैनकाइंड फार्मा के तत्वावधान में मंगलवार को स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में की मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कल्याणी सिंह ने लड़कियों को किशोरा अवस्था में उनमें होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलाव के बारे में जानकारी दीl उन्होंने लड़कियों को सही खान पान और मासिक धर्म के बारे में बताया। जैसे मासिक धर्म के दौरान किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए एवं स्वच्छता बनाए रखना उनके स्वास्थ के लिए कितना जरूरी है और मासिक धर्म से जुड़े मिथकों और गलतफहमियों से दूर रहने की सलाह भी दी।
डॉ कल्याणी सिंह ने बताया की इस आयोजन का उद्देश्य बच्चियों में महावारी और उससे जुड़े हाइजीन के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।माहवारी जीवन का एक प्राकृतिक और सामान्य पहलू है।पीरियड्स शर्म का विषय नहीं है बल्कि यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है।सभी को स्वास्थ का महत्व समझाया और आग्रह किया कि किसी भी तरह की दिक्कत या परेशानी होने पर उन्हें अपने नजदीकी डाक्टर से संपर्क करना चहिए।कार्यकम का आयोजन मैनकाइंड फार्मा एव कॉलेज द्वारा संयुक्त तौर पर अजोजित किया गया। इस कार्यकम में महिला कॉलेज की प्रधानाध्यापिका उषा सिन्हा एव भूतपूर्व प्रधानाध्यपक राजीव सिन्हा एव कॉलेज के कर्मी और बच्चे मौजूद थे l