SAHARSA NEWS सहरसा/अजय कुमार : झारखंड की राजधानी रांची में 30 सितंबर से 12 अक्टूबर तक 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला नेशनल हॉकी चैंपियनशिप आयोजित की जा रही.है।इस प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए हॉकी बिहार की टीम में हॉकी सहरसा के खिलाड़ी ब्यूटी कुमारी बरियाही गांव की पिता सत्येंद्र यादव कोसी उच्च माध्यमिक विद्यालय सत्तोर, वर्ग 10 की छात्रा है। इसका चयन मिड फील्डर के रूप में हुआ है। हॉकी बिहार के ग्रुप में उड़ीसा, बंगाल है। अपने पुल का प्रथम मैच उड़ीसा के साथ 2 अक्टूबर को हॉकी बिहार खेलेगी।
इस अवसर पर हॉकी सहरसा के मुख्य संरक्षक डॉ रेनू सिंह,एल आई सी के अवकाश प्राप्त कुमार साहब अध्यक्ष डा अजय कुमार सिंह,उपाध्यक्ष टी एन सिंह, रमन झा, शशिशेखर सम्राट, संयुक्त सचिव अमर ज्योति, बृजेश कुमार कोषाध्यक्ष गोपाल चौधरी, सर्वेश कुमार, शंभू प्रसाद यादव,आशीष सिंह सभी ने खुशी जाहिर करते हुए ब्यूटी कुमारी को बधाई दिया। वही हॉकी सहरसा के सभी खिलाड़ी में खुशी का माहोल है। हॉकी सहरसा के सचिव सुनील कुमार झा बताया कि सहरसा में हॉकी खेल के प्रति जागरूकता की कमी है। जिले के विद्यालय के प्रधान इस खेल को अपने विद्यालय में छात्रों को खेलने के लिए प्रेरित करें, यहां योग्यता की कमी नहीं है। हॉकी सहरसा हर तरह का मदद के लिए तैयार है।वही राष्ट्रीय टीम मे जिले की खिलाड़ी के चयन पर इस शुभ समाचार पर सहरसा के सभी खेल संगठनों ने बधाई दी।