अररिया/प्रिंस(अन्ना राय) : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा कला, संस्कृति के संरक्षण, संवर्द्धन एवं विकास हेतु अररिया जिला में आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र खोला जायेगा।
इस हेतु जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, अररिया द्वारा जानकारी देते हुए बताया है कि अररिया जिला में आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र खोले जाने हेतु जिला मुख्यालय के प्रमुख क्षेत्र में 3000 (तीन हजार) वर्गफीट का मकान 20/-रू० प्रति वर्गफीट की दर से 60,000/- (साठ हजार) रूपये प्रति माह किराया (अधिकतम) का मकान किराये पर लिया जाना है।
आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र में गायन, वादन एवं नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाना है। इस हेतु इच्छुक मकान मालिक जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कार्यालय, अररिया में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही दूरभाष संख्या 8434553767 पर भी संपर्क किया जा सकता है।