बिहार: बिहार ने एकबार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश को स्टार्टअप क्षेत्र को मजबूत इको सिस्टम विकसित करने के लिए बिहार को एस्पायरिंग लीडर (आकांक्षी नेतृत्व) पुरस्कार मिला है। स्टार्टअप दिवस पर मंगलवार को नई दिल्ली में हुए समारोह में बिहार को यह पुरस्कार दिया गया। उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंडरिक ने इसकी जानकारी दी। भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने स्टार्टअप पुरस्कार 2022 की घोषणा की।
इसमें बिहार सरकार के उद्योग विभाग को एस्पायरिंग लीडर (आकांक्षी नेतृत्व) का पुरस्कार मिला है। पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा गया कि स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए बिहार ने कई पहल की है। इनमें इंसेंटिव और वित्तीय सहायता शमिल है। शिक्षण संस्थानों, निवेशकों के बीच जागरूकता कार्यक्रम को बढ़ावा दिया गया। युवा उद्यमियों के प्रशिक्षण की बेहतर व्यवस्था की गई। स्टार्ट-अप के क्षेत्र में प्रभावशाली कदम की बदौलत बिहार में 500 से अधिक स्टार्टअप खुल चुके हैं।
Tiny URL for this post: