पूर्णिया: विश्व हिन्दू परिषद् के युवतियों का आयाम दुर्गा वाहिनी की बैठक रविवार को रामबाग नयाटोला में दुर्गा वाहिनी नगर सह संयोजिका सुश्री प्रिया कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रिया कुमारी ने कहा कि दुर्गा वाहिनी का गठन सनातनी युवतियों को जागरूक करने, स्वाबलंबी बनाने, आत्मसुरक्षा करने, लव जिहाद से बचाने, संस्कारित करने, धर्म व संस्कृति का शिक्षा देने के साथ साथ राष्ट्रहित के कार्यों में योगदान देने के उद्देश्य से किया गया है।
विहिप पूर्णिया जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार एवं जिला सहमंत्री विनीत भदोरिया के निर्देश पर मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी का संगठन विस्तार करने के लिए विभिन्न मुहल्लों में बैठक आयोजित कर इकाई गठित किया जा रहा है तथा नये दायित्व भी प्रदान किया जा रहा है। युवतियों में दुर्गा वाहिनी से जुड़ने के लिए होड़ मची है। नगर सहसंयोजिका प्रिया कुमारी के कुशल नेतृत्व में संगठन विस्तार जोर सोर से किया जा रहा है। दुर्गा वाहिनी द्वारा साप्ताहिक सत्संग और मिलन केन्द्र भी चलाया जा रहा है। आज की बैठक में नगर सह संयोजिका सुश्री प्रिया कुमारी, अनिषा कुमारी, स्वाति कुमारी, पायल,तन्नु , पुजा, तुलसी, कंचन कुमारी एवं पूर्णिमा देवी सहित कई अन्य युवतियों ने भाग लिया।